ePaper

‘डी’ मतदाता का असम हिरासत शिविर में निधन

Updated at : 13 May 2019 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
‘डी’ मतदाता का असम हिरासत शिविर में निधन

तेजपुर : असम के तेजपुर केंद्रीय कारागार के हिरासत शिविर में एक ‘डी’ (संदिग्ध) मतदाता की बिस्तर से गिरने के बाद मौत हो गयी. जेल प्राधिकारियों ने यहां बताया कि वासुदेव विश्वास (58) को रविवार को कनकलता सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. असम में ‘डी’ मतदाता वे होते हैं, […]

विज्ञापन

तेजपुर : असम के तेजपुर केंद्रीय कारागार के हिरासत शिविर में एक ‘डी’ (संदिग्ध) मतदाता की बिस्तर से गिरने के बाद मौत हो गयी. जेल प्राधिकारियों ने यहां बताया कि वासुदेव विश्वास (58) को रविवार को कनकलता सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.

असम में ‘डी’ मतदाता वे होते हैं, जो अपनी भारतीय नागरिकता के पक्ष में सबूत नहीं पेश कर पाते. सोनितपुर के पुलिस अधीक्षक संजीत कृष्णन ने बताया कि विश्वास वर्ष 2016 से हिरासत शिविर में था. उन्होंने बताया कि उसका उसके ‘डी’ मतदाता दर्जे के संबंध में एक विदेशी न्यायाधिकरण में मुकदमा चल रहा था.

कृष्णन ने बताया कि विश्वास अस्थमा से पीड़ित था और इसके लिए उसका उपचार चल रहा था. उसे पहले उपचार के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कृष्णन ने बताया कि विश्वास का शव रुपाही भेजा गया है. विश्वास रुपाही का रहने वाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola