मतदान के समय में बदलाव को लेकर 13 तारीख को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2019 11:55 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रमजान को लेकर मतदान के समय में परिवर्तन ना करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 मई को सुनवाई करेगा. अधिवक्ता निजामुद्दीन पाशा ने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है. इनका कहना है कि अभी मतदान का समय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रमजान को लेकर मतदान के समय में परिवर्तन ना करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 मई को सुनवाई करेगा. अधिवक्ता निजामुद्दीन पाशा ने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है. इनका कहना है कि अभी मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक है, रमजान का महीना शुरू हो जाने के कारण मुसलमान मतदाताओं को इससे परेशानी हो रही है.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पांचवें चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग से यह कहा था कि वह रमजान को लेकर मतदान के समय में कुछ बदलाव करे, लेकिन चुनाव आयोग ने मतदान का समय नहीं बदला. अब कुछ दो चरण का मतदान शेष है, छठा चरण 12 मई को और सातवां चरण 19 मई को है. 23 मई को मतगणना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola