ePaper

प्रियंका गांधी ने कसा तंज, कहा- मोदी ऐसे स्कूली छात्र हैं, जो होमवर्क करने में नाकाम रहे

Updated at : 09 May 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने कसा तंज, कहा- मोदी ऐसे स्कूली छात्र हैं, जो होमवर्क करने में नाकाम रहे

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी विफलताओं के लिए नेहरू-गांधी परिवार को दोषी ठहराने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक ऐसे स्कूली छात्र की तरह हैं जो अपना होमवर्क करने में विफल रहे हैं और उनके बहाने होते हैं कि पंडित नेहरू ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी विफलताओं के लिए नेहरू-गांधी परिवार को दोषी ठहराने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक ऐसे स्कूली छात्र की तरह हैं जो अपना होमवर्क करने में विफल रहे हैं और उनके बहाने होते हैं कि पंडित नेहरू ने उनकी उत्तर-पुस्तिका ले ली है और इंदिरा गांधी ने उसका नाव बना दिया.

उत्तर पूर्व दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार, शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो करते हुए, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘उनकी (मोदी की) स्थिति एक ऐसे स्कूली बच्चे की तरह है जो कभी भी अपने होमवर्क नहीं करते हैं. जब शिक्षक उनसे होमवर्क के बारे में पूछते हैं, तो वह कहते हैं कि नेहरू जी मेरे पेपर ले गये और उन्होंने उसे छुपा दिया या फिर कहते हैं कि इंदिरा गांधी ने उसका नाव बना दिया और उसे पानी में डूबो दिया.”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से चुनाव के बाकी दो चरण नोटबंदी, जीएसटी, महिला सुरक्षा और देश की जनता से किये गये वादे पर लड़ने की चुनौती दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola