अब राज ठाकरे के बेटे भी उतरे राजनीति दंगल में

मुंबई: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आज उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनके पुत्र अमित राजनीति में शामिल होने जा रहे हैं और उन्हें पार्टी की छात्र शाखा का प्रमुख बनाया जा सकता है. अमित मनसे की युवा शाखा में आज शामिल हुए जिसे उनके पिता एवं मनसे प्रमुख ने आज संबोधित किया. […]
मुंबई: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आज उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनके पुत्र अमित राजनीति में शामिल होने जा रहे हैं और उन्हें पार्टी की छात्र शाखा का प्रमुख बनाया जा सकता है. अमित मनसे की युवा शाखा में आज शामिल हुए जिसे उनके पिता एवं मनसे प्रमुख ने आज संबोधित किया.
राज ने कहा, ‘‘मेरी मानिए, मीडिया में आई खबरों को नहीं मानिए. मेरा बेटा अमित कोई रॉकेट नहीं है जिसे ‘लॉंच’ किया जाए. हम उन्हें उचित समय पर राजनीति में लाएंगे.’’राज ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि उनका बेटे आदित्य ठाकरे का मुकाबला करने के लिए सक्रिय राजनीति में शामिल हो सकते हैं. आदित्य शिवसेना अध्यक्ष एवं राज के चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के बेटे हैं. आदित्य फिलहाल शिवसेना की युवा शाखा के प्रमुख हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




