ePaper

रोजगार की तलाश में सऊदी अरब में फंसा युवक, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूं की मदद

Updated at : 04 May 2019 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार की तलाश में सऊदी अरब में फंसा युवक, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूं की मदद

हैदराबाद: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया के जरिए विदेशों में रह रहे कई भारतीयों की मदद की है. ताजा मामला भी कुछ इसी तरह का है लेकिन मदद की गुहार सोशल मीडिया पर नहीं की गयी थी. रोजगार की तलाश में सऊदी अरब में फंसे एक युवक की पत्नी ने मदद की गुहार […]

विज्ञापन

हैदराबाद: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया के जरिए विदेशों में रह रहे कई भारतीयों की मदद की है. ताजा मामला भी कुछ इसी तरह का है लेकिन मदद की गुहार सोशल मीडिया पर नहीं की गयी थी. रोजगार की तलाश में सऊदी अरब में फंसे एक युवक की पत्नी ने मदद की गुहार लगायी थी. युवक जब अपने वतन लौटा तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जान बचाने के लिए शुक्रिया कहा.

हैदराबाद निवासी युवक मोहम्मद बहुद्दीन रोजगार की तलाश में एक एजेंट के जरिए सऊदी अरब पहुंचा. इसके लिए एजेंट ने कुल 95 हजार रुपए लिये. हैदराबाद में वह कुरान पढ़ाता था. एजेंट ने मोहम्मद बहुद्दीन से संपर्क किया और सऊदी अरब के अल बाहा शहर के एक मस्जिद मे काम करने का ऑफर दिया. मगर 21 मार्च को सऊदी अरब पहुंचने के बाद उसे मस्जिद में न ले जाकर कहीं दूरदराज स्थान पर ले गया.

यहां जबरन हैदराबाद निवासी उस युवक से सफाई का काम कराने लगा. उससे 24 घंटे काम लिया जाने लगा. कुछ दिनों में ही युवक की तबीयत खराब होने लगी. युवक ने अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई तो उसके मालिक शेख ने मना कर दिया. परेशान युवक ने अपनी पत्नी को इश बात की जानकारी दी. उसकी पत्नी ने सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास सहित विदेश मंत्रालय में गुहार लगायी.

उसके इस गुहार के बाद दूतावास के अधिकारियों ने युवक को उस जगह से निकाला और 29 अप्रैल को विमान से हैदराबाद भेज दिया. यहां एयरपोर्ट पर उस युवक ने मीडिया से अपनी आपबीती सुनाई और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास को शुक्रिया कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola