अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर नौका पलटने से बच्चे की मौत, तीन लोग लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2019 9:42 AM
वाशिंगटन: अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे एक परिवार की रबड़ की एक नौका हादसे का शिकार हो गई. रियो ग्रांडे नदी के तेज बहाव में नौका पलट गई.हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने एक बयान में गुरवार को बताया कि अमेरिका-मैक्सिको सीमा […]
वाशिंगटन: अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे एक परिवार की रबड़ की एक नौका हादसे का शिकार हो गई. रियो ग्रांडे नदी के तेज बहाव में नौका पलट गई.हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने एक बयान में गुरवार को बताया कि अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर नौका पलटने के बाद से तीन अन्य लोग लापता हैं जिनमें से दो बच्चे हैं।
नौका में कुल नौ लोग सवार थे। वे शरणार्थी थे जिनमें से ज्यादातर हिंसा से प्रभावित मध्य अमेरिकी देशों के है जो अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। सीबीपी ने बताया कि रियो ग्रांडे में हुई घटना बुधवार की है। एजेंटों ने एक आदमी से मुलाकात की जिसने उन्हें बताया कि नौका में सवार सभी नौ लोग रियो ग्रांडे नदी में गिर गए।
इनमें उसका 10 माह का बेटा और सात साल का भतीजा भी शामिल था। एक वयस्क व्यक्ति और एक लड़की भी लापता है और उनकी तलाश चल रही है। इस घटना की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पत्नी थोड़ी देर बाद मिल गई और उसे अधिकारियों ने बचाया। बच्चे का शव कई मील दूर जाकर मिला।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










