रोहित शेखर हत्याकांड : दिल्ली की अदालत ने पत्नी अपूर्वा को 14 दिन के रिमांड पर भेजा

Updated at : 26 Apr 2019 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शेखर हत्याकांड : दिल्ली की अदालत ने पत्नी अपूर्वा को 14 दिन के रिमांड पर भेजा

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने रोहित शेखर तिवारी की हत्या में गिरफ्तार उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला को शुक्रवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मुख्य मेट्रोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सहरावत ने पुलिस द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कि अपूर्वा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने रोहित शेखर तिवारी की हत्या में गिरफ्तार उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला को शुक्रवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मुख्य मेट्रोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सहरावत ने पुलिस द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कि अपूर्वा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं है, उसे जेल भेज दिया.

तिवारी की हत्या के आरोप में अपूर्वा को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. हत्या का कारण वैवाहिक जीवन में तनाव और नाराजगी बताया गया है. रोहित शेखर, दिवंगत वरिष्ठ नेता एन डी तिवारी के बेटे थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, 15 और 16 अप्रैल के दरम्यानी रात में गला दबा कर रोहित की हत्या की गई थी. उच्चतम न्यायालय की वकील अपूर्वा से रविवार से हत्या को लेकर पूछताछ की जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola