.....जब पादरियों को छात्रों से अच्छा खाना मिलने पर भिड़ गये थे समाजवादी नेता जॉर्ज
Updated at : 19 Apr 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

जन्म: कर्नाटक के मेंगलूरू में पहचान समाजवादी नेता के रूप में रही जॉर्ज जब वह 16 साल के थे, घर वालों ने उन्हें ईसाई मिशनरी में पादरी बनने की ट्रेनिंग लेने भेज दिया. विद्रोही स्वभाव के जॉर्ज यह देख कर उबल पड़े कि वहां छात्रों के मुकाबले पादरियों को बेहतर खाना मिलता है. अन्याय के […]
विज्ञापन
जन्म: कर्नाटक के मेंगलूरू में
पहचान समाजवादी नेता के रूप में रही
जॉर्ज जब वह 16 साल के थे, घर वालों ने उन्हें ईसाई मिशनरी में पादरी बनने की ट्रेनिंग लेने भेज दिया. विद्रोही स्वभाव के जॉर्ज यह देख कर उबल पड़े कि वहां छात्रों के मुकाबले पादरियों को बेहतर खाना मिलता है. अन्याय के खिलाफ संघर्ष का जो सिलसिला जॉर्ज ने यहां से शुरू किया, वही उनकी पहचान बनी. 19 साल की उम्र में उन्होंने पादरी की पढ़ाई छोड़ दी. मुंबई में जा कर यूनियन नेता बन गये.
वह दक्षिण बांबे, मुजफ्फरपुर और नालंदा से कई बार सांसद चुने गये. 1970 के दशक में देश में रेलवे की पहली हड़ताल की. बाद में रेल मंत्री बने. उद्योग मंत्री के नाते कोका कोला और आइबीएम जैसी कंपनियों को हिंदुस्तान से खदेड़ा. रक्षा क्षेत्र की पारंपरिक परिभाषा को बदल दिया. कहते थे, हमारा दुश्मन नंबर वन पाक नहीं, चीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




