जूनागढ़ लोस क्षेत्र : भाजपा को गढ़ बचाने की चुनौती, जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2019 5:48 AM
विज्ञापन
जूनागढ़ : गुजरात में जूनागढ़ लोकसभा क्षेत्र 1991 से भाजपा का गढ़ रहा है, लेकिन भगवा पार्टी के लिए इस बार की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनावों के परिणामों ने पार्टी के लिए चिंता खड़ी कर दी है. कांग्रेस ने पिछले 28 वर्षों में केवल एक बार 2004 में सौराष्ट्र के […]
विज्ञापन
जूनागढ़ : गुजरात में जूनागढ़ लोकसभा क्षेत्र 1991 से भाजपा का गढ़ रहा है, लेकिन भगवा पार्टी के लिए इस बार की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनावों के परिणामों ने पार्टी के लिए चिंता खड़ी कर दी है.
कांग्रेस ने पिछले 28 वर्षों में केवल एक बार 2004 में सौराष्ट्र के इस क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन विपक्षी दल अब विधानसभा चुनाव के अपने प्रदर्शन को आधार बनाकर भाजपा से सीट छीनने के लिए भरपूर कोशिश कर रहा है.
2017 के विधानसभा चुनाव में, सत्तारूढ़ पार्टी के हाथ से इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सात विधानसभा सीटें निकल गयी थीं. ग्रामीण समस्या, जल संकट और कृषि उपज की कम कीमत जैसे मुद्दों को भुना कर कांग्रेस इन सीटों को हासिल करने में कामयाब रही थी. भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद राजेश चूडासमा को फिर से मैदान में उतारा है, जिनके सामने चुनाव मैदान में कांग्रेस के विधायक पुंजा वंश होंगे.
2014 में भी दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया गया था, तब चूडासमा ने 1.35 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. चूडासमा को इस आधार पर इस बार 2014 से भी बड़ी जीत मिलने की उम्मीद है कि उन्होंने जूनागढ़ में एक सरकारी अस्पताल स्थापित करने और शहर के बाहरी इलाके में गिरनार पर्वत पर एक लंबे समय से योजनाबद्ध रोपवे परियोजना को पूरा करने में मदद की है.
वर्तमान सांसद को जूनागढ़ के तटीय क्षेत्र में किये गये कार्यों के साथ कुछ सड़क परियोजनाओं को पूरा करने का भी श्रेय दिया जाता है. पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी प्रचार कर रही है. स्थानीय भाजपा नेता संजय मानवर ने कहा कि लोग किसी भी अन्य चीज पर ध्यान नहीं देंगे, वे सिर्फ नरेंद्र मोदी को वोट देना चाहते हैं और उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










