ePaper

प्रिया रमानी के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने तय किया मानहानि का आरोप

Updated at : 10 Apr 2019 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
प्रिया रमानी के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने तय किया मानहानि का आरोप

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दायर एक मुकदमे में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ बुधवार को मानहानि का आरोप तय किया. रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने पत्रकार के खिलाफ मामला दायर किया था. हालांकि, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दायर एक मुकदमे में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ बुधवार को मानहानि का आरोप तय किया. रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने पत्रकार के खिलाफ मामला दायर किया था.

हालांकि, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष पेश हुई रमानी ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह सुनवाई का सामना करेंगी. पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले अकबर ने भारत में ‘MeToo’ अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर अपना नाम छाने के बाद रमानी के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था.

रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसका उन्होंने खंडन किया था. अदालत ने चार मई को मामले की सुनवाई निर्धारित की है और रमानी को व्यक्तिगत उपस्थिति से स्थायी छूट भी मंजूर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola