मोदी ने एक्टिंग में शाहरूख खान को पछाड़ दिया, जानें किस नेता ने कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 7:28 AM
श्रीनगर : पीएम मोदी ने एक्टिंग में दिलीप कुमार, शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है. यह बात नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे ‘अभिनेता’ हैं और ‘अभिनय’ के मामले में उन्होंने कई स्थापित अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है. अब्दुल्ला […]
श्रीनगर : पीएम मोदी ने एक्टिंग में दिलीप कुमार, शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है. यह बात नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे ‘अभिनेता’ हैं और ‘अभिनय’ के मामले में उन्होंने कई स्थापित अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है.
अब्दुल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति को ‘भुनाना’ चाहती है.
उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. हालांकि, उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे छुपकर बचने का रास्ता देख लिया है. छत्तीसगढ़ में जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए तो मोदी वहां नहीं गये. छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों की कुर्बानी उन्हें (मोदी को) प्रभावित नहीं करती. वह बेफिक्र रहते हैं.”
अब्दुल्ला ने गंदेरबल में एक रैली में आरोप लगाया कि (पुलवामा हमले के)सीआरपीएफ के शहीद जवानों के शव दिल्ली लाए गये तो मोदी शूटिंग में मसरूफ थे. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा अभिनेता नहीं देखा है. अभिनय कला में मोदी ने दिलीप कुमार, राज कपूर और शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










