पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की. इस फायरिंग में एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि मनकोट सेक्टर के नराला गांव में मोहम्मद मुश्ताक […]
जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की. इस फायरिंग में एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हुआ है.
अधिकारियों ने बताया कि मनकोट सेक्टर के नराला गांव में मोहम्मद मुश्ताक अपने घर के पास गिरे मोर्टार से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया.
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के मनकोट और कृष्णाघाटी सेक्टरों में रात लगभग 8 बजे से मोर्टार दागने शुरू किये और छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की. प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
बीती रात सीमा पर दोनों ओर से गोलीबारी काफी देर तक होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




