ePaper

जम्मू-कश्मीर: CRPF के काफिले में शामिल बस को कार ने मारी टक्कर, हुआ जोरदार धमाका, मची अफरा-तफरी

Updated at : 30 Mar 2019 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: CRPF के काफिले में शामिल बस को कार ने मारी टक्कर, हुआ जोरदार धमाका, मची अफरा-तफरी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सैंट्रो कार में धमाके के साथ जोरदार आवाज हुई. बताया जा रहा है कि बनिहाल के पास जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था उसी वक्त कार में जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके के कारण काफिले में शामिल एक बस […]

विज्ञापन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सैंट्रो कार में धमाके के साथ जोरदार आवाज हुई. बताया जा रहा है कि बनिहाल के पास जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था उसी वक्त कार में जोरदार धमाका हुआ.

इस धमाके के कारण काफिले में शामिल एक बस को थोड़ा नुकसान हुआ. प्राथमिक जांच के अनुसार, धमाके के पीछे का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो, सैंट्रो कार ने सीआरपीएफ की गाड़ी को टक्कर मारी जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ.

फिलहाल मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि कार सीआरपीएफ के काफिले के साथ चल रही थी. जम्मू पुलिस के सूत्रों के अनुसार, सेंट्रो कार में मौजूद सिलिंडर ब्लास्ट हुआ. धमाके के बाद कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. यहां चर्चा कर दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी कार से सीआरपीएफ के काफीले में शामिल एक बस में टक्कर मार दी थी जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola