न्यूनतम आय योजना के समर्थन में बोले चिदंबरम, पांच करोड़ लोगों को इसके दायरे में लाया जायेगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2019 12:13 PM (IST)
विज्ञापन

चेन्नई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि न्यूनतम आय योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और पांच करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने अर्थशास्त्रियों के साथ पर्याप्त विचार-विमर्श किया है और व्यापक तौर पर उन्होंने सहमति जताई है कि […]
विज्ञापन
चेन्नई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि न्यूनतम आय योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और पांच करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि हमने अर्थशास्त्रियों के साथ पर्याप्त विचार-विमर्श किया है और व्यापक तौर पर उन्होंने सहमति जताई है कि भारत के पास योजना लागू करने की क्षमता है. विशेषज्ञ समिति हर चरण पर न्याय योजना तैयार करेगी.
गौरतलब है कि परसों राहुल गांधी ने यह घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो देश के अति गरीब वर्ग के लोगों को 72 हजार रूपये सालाना दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




