ये क्या! टिकट नहीं मिला तो MLA ने उठवा लीं कांग्रेस दफ्तर से 300 कुर्सियां

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : चुनावी मौसम में रूठने-मनाने का दौर चलता रहता है. इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी देखने को मिल जाती है जो मीडिया की सुर्खियां बन जातीं हैं. ऐसी ही खबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आ रही हैं. यहां लोकसभा का टिकट कटने से संभवत: खिन्न हुए कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने […]
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : चुनावी मौसम में रूठने-मनाने का दौर चलता रहता है. इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी देखने को मिल जाती है जो मीडिया की सुर्खियां बन जातीं हैं. ऐसी ही खबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आ रही हैं. यहां लोकसभा का टिकट कटने से संभवत: खिन्न हुए कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां उठवा लीं.
सिलोद से विधायक सत्तार ने कहा कि वे पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने दावा किया कि कुर्सियों पर उनका मालिकाना हक है. कुर्सियां न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राकांपा के दफ्तर में हुई.
बताया जा रहा है किसत्तार को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें औरंगाबाद सीट से लोकसभा का टिकट देगी लेकिन इस सीट पर विधान परिषद् सदस्य सुभाष झंबाद को टिकट दिया गया जिससे सत्तार शायद नाराज हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




