भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों की लड़ाई जारी रखेंगे: राहुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर शनिवार को इन क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि इनके विचारों एवं आदर्शों की लड़ाई जारी रखी जाएगी. गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ”भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सिर्फ़ नाम नहीं हैं, हमारे रगों में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर शनिवार को इन क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि इनके विचारों एवं आदर्शों की लड़ाई जारी रखी जाएगी. गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ”भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सिर्फ़ नाम नहीं हैं, हमारे रगों में दौड़ता क्रांति का एक जज़्बा हैं .
” उन्होंने कहा, ”उनका जीवन, आज भी, हमें मज़बूत बनाता है, आज़ाद बनाता है, इंसान बनाता है. शहीदी दिवस पर हमारे वीरों को शत् शत् नमन.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”उनके विचारों और आदर्शों की लड़ाई हम जारी रखेंगे.” गौरतलब है कि 23 मार्च, 1931 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन तीन बड़े नायकों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










