ePaper

जम्मू-कश्मीर में विस चुनाव : नर्वाचन आयोग ने राज्य के अधिकारियों के साथ की चर्चा

Updated at : 15 Mar 2019 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में विस चुनाव : नर्वाचन आयोग ने राज्य के अधिकारियों के साथ की चर्चा

श्रीनगर : चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त तीन विशेष पर्यवेक्षकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सरकारी अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की कि राज्य में विधानसभा चुनाव कब कराये जायें. अधिकारियों ने कहा कि तीन पर्यवेक्षकों नूर मोहम्मद, विनोद जुत्शी तथा एएस गिल ने शुक्रवार की सुबह यहां राज्य के सरकारी अधिकारियों के साथ […]

विज्ञापन

श्रीनगर : चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त तीन विशेष पर्यवेक्षकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सरकारी अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की कि राज्य में विधानसभा चुनाव कब कराये जायें.

अधिकारियों ने कहा कि तीन पर्यवेक्षकों नूर मोहम्मद, विनोद जुत्शी तथा एएस गिल ने शुक्रवार की सुबह यहां राज्य के सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारियों ने बताया कि विशेष पर्यवेक्षकों ने जनता दल (एकीकृत) की राज्य इकाई के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की. पर्यवेक्षक जम्मू-कश्मीर में हालात की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे ताकि वह राज्य में विधानसभा चुनाव कराने को चुनाव आयोग को राय दे सकें. उन्होंने श्रीनगर पहुंचते ही राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की. इसके बाद वे जम्मू पहुंचे तथा वहां भी राजनीति दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा की.

चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार की सुरक्षा चिंताओं के चलते जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ नहीं कराये जा सकते. इस दौरान पीडीपी, कांग्रेस, भाजपा तथा अन्य पार्टियों ने पर्यवेक्षकों से मुलाकात की, जबकि नेशनल कांफ्रेंस, माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंड (पीडीएफ) अध्यक्ष हकीम मोहम्मद यासीन तथा डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट (डीपीएन) के अध्यक्ष गुलाम हसन मीर ने बैठक का बहिष्कार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola