आज का इतिहास : जब ऊधम सिंह ने लिया जलियावालां बाग का बदला

Updated at : 12 Mar 2019 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
आज का इतिहास : जब ऊधम सिंह ने लिया जलियावालां बाग का बदला

नयी दिल्ली : देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए सैकड़ों युवाओं ने जान की बाजी लगा दी थी. ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी थे, पंजाब में जन्मे भारत माता के अमर सपूत ऊधम सिंह. ऊधम सिंह ने बर्बर जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रतिशोध स्वरूप लंदन जाकर पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गर्वनर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए सैकड़ों युवाओं ने जान की बाजी लगा दी थी. ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी थे, पंजाब में जन्मे भारत माता के अमर सपूत ऊधम सिंह.

ऊधम सिंह ने बर्बर जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रतिशोध स्वरूप लंदन जाकर पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गर्वनर माइकल ओ डायर की हत्या कर दी थी.

इस आजादी के दीवाने ने 13 मार्च, 1940 को उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर प्रतिशोध लिया और बहादुरी की एक मिसाल कायम की. इसके अलावा 13 मार्च का दिन और भी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. उनमें से कुछ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

1781 : खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने अरूण अथवा यूरेनस ग्रह का पता लगाया.
1800 : मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से एक बार फिर शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन.
1881 : रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या.
1956 : न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की.
1992 : तुर्की में आये भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गयी और हजारों लोग बेघर हो गए.
1997 : मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया.
2004 : भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन.
2013 : कैथोलिक चर्च के 266वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola