जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, फायरिंग रुकी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ चल रही थी. खबर लिखे जाने तक फायरिंग रुक गयी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ चल रही थी. खबर लिखे जाने तक फायरिंग रुक गयी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में बदल गया.
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




