ePaper

पुलवामा आतंकवादी हमला : भाजपा ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम किये रद्द

Updated at : 15 Feb 2019 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा आतंकवादी हमला : भाजपा ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम किये रद्द

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी नेताओं ने शुक्रवार को होने वाले अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. पीएम मोदी आज मध्‍य प्रदेश के इटारसी में जनसभा करनेवाले थे. गौरतलब है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी नेताओं ने शुक्रवार को होने वाले अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. पीएम मोदी आज मध्‍य प्रदेश के इटारसी में जनसभा करनेवाले थे.

गौरतलब है कि पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. मोदी और शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रैलियां और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola