राॅबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ पर बोलीं प्रियंका - मैं अपने पति के साथ खड़ी हूं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 6:09 PM
नयी दिल्ली : रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वह अपने पति के साथ खड़ी हैं. महासचिव नियुक्त होने के बाद पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं प्रियंका ने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, मैं अपने पति के साथ […]
नयी दिल्ली : रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वह अपने पति के साथ खड़ी हैं.
महासचिव नियुक्त होने के बाद पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं प्रियंका ने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, मैं अपने पति के साथ खड़ी हूं. गौरतलब है कि मनी लाउंड्रिंग के आरोप को लेकर ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है. वाड्रा को अदालत ने पहले ही 16 फरवरी तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी है. उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार संभाला. उनके कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गये तथा प्रियंका गांधी जिंदाबाद और प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है के नारे लगाने लगे. इससे पहले पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला. हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










