ePaper

मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा

Updated at : 06 Feb 2019 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा

नयी दिल्ली : मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए आज प्रियंका गांधी के पति ईडी के सामने प्रस्तुत हुए. वे आज दोपहर पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय पहुंचे. वे अपनी पत्नी प्रियंका गांधी के साथ यहां पहुंचे थे. प्रियंका कुछ देर में वहां से चली गयीं. गौरतलब है कि कल ही ईडी ने […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए आज प्रियंका गांधी के पति ईडी के सामने प्रस्तुत हुए. वे आज दोपहर पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय पहुंचे. वे अपनी पत्नी प्रियंका गांधी के साथ यहां पहुंचे थे. प्रियंका कुछ देर में वहां से चली गयीं.

गौरतलब है कि कल ही ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था. आज वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा को कोर्ट ने 16 फरवरी तक गिरफ्तारी से छूट दी थी. गौरतलब है कि मनी लॉड्रिंग के मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत मिली है.

अभियोजन दल के अधिवक्ता ने पुष्टि की थी कि वाड्रा ने उस मामले में अग्रिम जमानत मांगी थी जिसमें उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को अदालत ने 16 फरवरी तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola