भूकंप से हिला महाराष्ट्र का यह इलाका, दो साल की बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 7:35 AM
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये और इस दौरान दो साल की बच्ची की गिरने से मौत हो गयी. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन से 4.1 के बीच रही. भूकंप के झटके शुक्रवार […]
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये और इस दौरान दो साल की बच्ची की गिरने से मौत हो गयी.
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन से 4.1 के बीच रही. भूकंप के झटके शुक्रवार को कम से कम छह बार महसूस किये गये.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दहानु तहसील के धुंधालवाडी में वैभवी रमेश भुयाल (दो) के गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गयी.
अधिकारियों ने कहा कि दीवार गिरने की भी खबरें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










