MRI कराने अस्पताल पहुंची महिला बदल रही थी कपड़े, वार्ड ब्वॉय ने बना लिया Video, फिर...

पुणे : एमआरआइ (MRI) जांच कराने के दौरान कपड़ा बदल रही एक महिला का वीडियो (Video) बनाने के आरोप में पुणे के एक नामी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने शनिवार रात कपड़ा बदलने के कमरे में एक मोबाइल फोन देखा और उस फोन […]
पुणे : एमआरआइ (MRI) जांच कराने के दौरान कपड़ा बदल रही एक महिला का वीडियो (Video) बनाने के आरोप में पुणे के एक नामी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने शनिवार रात कपड़ा बदलने के कमरे में एक मोबाइल फोन देखा और उस फोन में कपड़ा बदलने के दौरान का एक वीडियो भी था.
इसके बाद लाकेश लहू उत्तेकर (25) नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया. कोरेगांव पार्क थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘महिला को पेट में दर्द के बाद 23 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार को उसे एमआरआइ टेस्ट कराने को कहा गया, जहां वार्ड ब्वॉय ने महिला को एक अलग कमरे में कपड़ा बदलने को कहा.’ अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में कोरेगांव पार्क थाना में एक मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




