केंद्र ने राज्यपालों से पूछताछ पर एजी से राय मांगी

Updated at : 25 Jun 2014 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने राज्यपालों से पूछताछ पर एजी से राय मांगी

नयी दिल्ली:राज्यपालों के अपने पदों पर बने रहने के दौरान उनसे पूछताछ की जा सकती है या नहीं, इस संबंध में नये सिरे से राय लेते हुए सरकार ने वीवीआइपी हेलीकाप्टर करार मामले में गवाहों के रूप में दो राज्यपालों से पूछताछ करने की सीबीआइ की योजना को लेकर नये एटार्नी जनरल (एजी) मुकुल रोहतगी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:राज्यपालों के अपने पदों पर बने रहने के दौरान उनसे पूछताछ की जा सकती है या नहीं, इस संबंध में नये सिरे से राय लेते हुए सरकार ने वीवीआइपी हेलीकाप्टर करार मामले में गवाहों के रूप में दो राज्यपालों से पूछताछ करने की सीबीआइ की योजना को लेकर नये एटार्नी जनरल (एजी) मुकुल रोहतगी का विचार मांगा है.

पूर्व सोलिसिटर जनरल मोहन परासरन ने आगाह किया था कि राज्यपालों से उस समय तक गवाह के रूप में भी पूछताछ नहीं की जा सकती जब तक कि वे अपने पद से नहीं हट जायें. समझा जाता है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने कानून मंत्रलय को पत्र लिखकर रोहतगी से राय मांगी है कि क्या सीआरपीसी के तहत राज्यपालों से गवाह के रूप में पूछताछ की जा सकती है.

संप्रग सरकार के कार्यकाल में डीओपीटी चाहता था कि इस मुद्दे पर एजी राय दें, लेकिन तत्कालीन एजी जीइ वाहनवती अस्वस्थ थे, इसलिए यह मामला सोलिसिटर जनरल के पास भेज दिया गया था. परासरन ने कहा था कि गोवा के राज्यपाल बीवी वांगचू और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन से तभी पूछताछ हो सकती है जब वे उच्च संवैधानिक पदों से हट जायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola