व्यापमं घाटाला मामलाः कांग्रेस ने की नार्को टेस्ट की मांग

Updated at : 23 Jun 2014 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
व्यापमं घाटाला मामलाः कांग्रेस ने की नार्को टेस्ट की मांग

भोपाल: व्यापमं घोटाले को लेकर शिवराज सरकार पर कांग्रेस का प्रहार तेज होता जा रहा है. इस पूरे मामले के खुलासे के बाद कांग्रेस ने अब नार्को टेस्ट की मांग की है.कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का नार्को टेस्ट कराये जाने की मांग की […]

विज्ञापन

भोपाल: व्यापमं घोटाले को लेकर शिवराज सरकार पर कांग्रेस का प्रहार तेज होता जा रहा है. इस पूरे मामले के खुलासे के बाद कांग्रेस ने अब नार्को टेस्ट की मांग की है.कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का नार्को टेस्ट कराये जाने की मांग की है.

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जे. पी.धनोपिया ने कहा ‘‘यदि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व्यापमं घोटाले में दूध का दूध और पानी का पानी कराना चाहते हैं, तो उन्हें पूर्व मंत्री शर्मा का नार्को टेस्ट कराना चाहिये. उन्होंने कहा कि यदि शर्मा का नार्को टेस्ट होता है, तो घोटाले में मुख्यमंत्री की भूमिका का खुलासा हो जायेगा.’’ उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की जनता भी आश्वस्त होगी कि मुख्यमंत्री अकेले घोषणावीर नहीं, कर्मयोग में भी विश्वास रखते हैं.

धनोपिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के.मिश्र द्वारा फोन नंबर की सूची जारी करने के बाद मचे हडकंप से मुख्यमंत्री बौखला गये हैं और मुकदमे की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी गीदड भभकी से नहीं डरती है. कांग्रेस इस पूरे मामले पर बैकफुट में जाने को तैयार नहीं है. वहीं दूसरी ओर भाजपा इस मामले पर घिरती नजर आ रही है. शिवराज सिंह चौहान की पत्नी और मामा पर लग रहे आरोप से नाराज शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर मानहानि मुकदमा करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola