रेल भाड़ा विवाद:शिवसेना का यू टर्न,सोशल नेटवर्क पर निकला लोगों का गुस्सा

Updated at : 23 Jun 2014 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
रेल भाड़ा विवाद:शिवसेना का यू टर्न,सोशल नेटवर्क पर निकला लोगों का गुस्सा

नयी दिल्ली:एनडीए सरकार के रेल भाड़ा बढाने के बाद घमासान जारी है. कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया है. सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर और फेसबुक में मोदी सरकार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. लोग कह रहे हैं कि क्या इसी तरह अच्छे दिन आयेंगे. इंडियन नेशनल कांग्रेस ने ट्विटर पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:एनडीए सरकार के रेल भाड़ा बढाने के बाद घमासान जारी है. कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया है. सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर और फेसबुक में मोदी सरकार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. लोग कह रहे हैं कि क्या इसी तरह अच्छे दिन आयेंगे.

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा है कि "कांग्रेस का उद्देश्य है आम आदमी की तरक्की, गरीबी दूर करना और समानता लाना." इसका अर्थ साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि वह एसडीए को गरीबों का हितैशी नहीं मानती है.

एनडीए के इस फैसले का खुद उसके सहयोगियों ने विरोध किया है. वहीं खबर है कि रेल किराए में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज पलटी मार दी है. उन्होंने कहा कि रेल किराया बढ़ाया जाना जरूरी था.

आपको बता दें कि रेल किराए में बढ़ोतरी को लेकर विरोधियों के साथ गठबंधन में शामिल पार्टी के विरोध करने पर मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ रही थी. इस मुद्दे पर पहले से विपक्ष के निशाने पर रही मोदी सरकार का विरोध उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola