ePaper

अब सालाना कारोबार 40 लाख रुपये होने पर देना होगा GST : अरुण जेटली

Updated at : 10 Jan 2019 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
अब सालाना कारोबार 40 लाख रुपये होने पर देना होगा GST : अरुण जेटली

नयी दिल्ली : जीएसटी कौंसिल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कंपोजिशन योजना का लाभ उठाने के लिए सालाना कारोबार सीमा को एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है और यह एक अप्रैल 2019 से प्रभावी होगा. जीएसटी कंपोजिशन योजना का लाभ लेने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जीएसटी कौंसिल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कंपोजिशन योजना का लाभ उठाने के लिए सालाना कारोबार सीमा को एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है और यह एक अप्रैल 2019 से प्रभावी होगा.

जीएसटी कंपोजिशन योजना का लाभ लेने वाली कंपनियों को सिर्फ एक वार्षिक रिटर्न दाखिल करना होगा, जबकि कर भुगतान हर तिमाही में एक बार कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि जीएसटी से छूट के लिए सालाना कारोबार सीमा को बढ़ाकर 40 लाख रुपये किया गया, पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह सीमा 20 लाख रुपये की गयी है.जीएसटी परिषद ने केरल को दो साल के लिए राज्य के भीतर बिक्री पर एक प्रतिशत का उपकर लगाने की अनुमति दे दी है.

Fodder scam : लालू यादव को नहीं मिली जमानत, राजद खेमे में निराशा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola