Fodder scam : लालू यादव को नहीं मिली जमानत, राजद खेमे में निराशा

रांची : चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया. देवघर-दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज किया है. न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका को खारिज करने का […]
रांची : चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया. देवघर-दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज किया है.
Jharkhand High Court rejects RJD chief Lalu Prasad Yadav's bail plea in Fodder scam cases. (file pic) pic.twitter.com/sBgX54PEGo
— ANI (@ANI) January 10, 2019
लालू यादव को जमानत नहीं मिलने से पूरे राजद खेमे में निराशा है, क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद थी कि लालू यादव जमानत पर बाहर आ जायेंगे जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव की तैयारियों पर पड़ेगा पर अब ऐसा नहीं होता दिख रहा है. हालांकि लालू यादव के पास अभी सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता खुला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










