केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली की कटौती पर भाजपा पर किया वार

Updated at : 22 Jun 2014 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली की कटौती पर भाजपा पर किया वार

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिजली एवं पानी की समस्या के लिए आज भाजपा पर निशाना साधा एवं कहा कि पार्टी का विद्युत वितरण कंपनियों से साठगांठ है अतएव वह इस मुद्दे का हल नहीं कर रही है. केजरीवाल ने यहां आदर्शनगर मेट्रो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिजली एवं पानी की समस्या के लिए आज भाजपा पर निशाना साधा एवं कहा कि पार्टी का विद्युत वितरण कंपनियों से साठगांठ है अतएव वह इस मुद्दे का हल नहीं कर रही है.

केजरीवाल ने यहां आदर्शनगर मेट्रो स्टेशन के समीप ई-रिक्शा ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ऐसा जान पडता है कि पिछली कांग्रेस सरकार की तरह भाजपा का भी विद्युत वितरण कंपनियों के साथ साठगांठ है, यही वजह है कि वह बिजली मुद्दे का हल नहीं कर पा रही है. ’’ उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में बिजली की कटौती हो रही है और पानी की कमी है जिससे लोगों में केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी है.

आम आदमी पार्टी प्रमुख ने लोगों को उनकी सरकार द्वारा बिजली और पानी के लिए दी गयी सब्सिडी की याद दिलायी. उन्होंने दिल्ली सरकार छोडने पर अफसोस जताया लेकिन कहा, ‘‘हम भागे नहीं. यदि हम भाग गए होते, हम वापस नहीं लौटते. अब हम वापस लौट आए हैं. हम (विधानसभा चुनाव) जीतने के लिए आश्वस्त हैं और हम व्यवस्था से भ्रष्टाचार दूर कर देंगे जैसा हमने पहले किया. ’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola