संसद के बजट सत्र की तिथियों को कल दिया जाएगा अंतिम रुप

Updated at : 22 Jun 2014 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
संसद के बजट सत्र की तिथियों को कल दिया जाएगा अंतिम रुप

नयी दिल्ली: संसद के बजट सत्र की तिथियों को कल अंतिम रुप दिया जा सकता है और ऐसे संकेत हैं कि यह 7 जुलाई से शुरु होगा और वर्ष 2014-15 का आम बजट 11 जुलाई को पेश किया जा सकता है. संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक कल होगी जिसमें संसद सत्र की तिथियों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: संसद के बजट सत्र की तिथियों को कल अंतिम रुप दिया जा सकता है और ऐसे संकेत हैं कि यह 7 जुलाई से शुरु होगा और वर्ष 2014-15 का आम बजट 11 जुलाई को पेश किया जा सकता है.

संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक कल होगी जिसमें संसद सत्र की तिथियों पर विचार करके इससे संबंधित सिफारिश राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेज दी जाएंगी.

अभी तक के संकेतों के अनुसार रेल बजट 9 जुलाई को पेश होगा और उसके अगले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रखा जाएगा. सत्र के एक महीने तक चलने की संभावना है और इसका मुख्य आकर्षण नरेन्द्र मोदी सरकार का पहला बजट होगा.

संसदीय मामलो के मंत्री एम वेंकैया नायडु ने इससे पहले संवाददाताओं को बताया था कि संसद का बजट सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरु हो सकता है. पिछली सरकार के समय संसद द्वारा मंजूर लेखानुदान मांगों की मियाद 31 जुलाई को समाप्त हो रही है और उससे पहले नया बजट लाया जाना है.

लोकसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव भी बजट सत्र के दौरान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola