ePaper

जयंती पर विशेष #SavitribaiPhule : महिला शिक्षा और अधिकारों की पैरोकार

Updated at : 03 Jan 2019 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर विशेष #SavitribaiPhule : महिला शिक्षा और अधिकारों की पैरोकार

नयी दिल्ली : अध्‍यापिका, समाज सेविका, कवि और वंचितों की आवाज उठाने वाली सावित्रीबाई ज्‍योतिराव फुले की आज 187वीं जयंती है. सावित्रीबाई महिला अधिकारों की पैरोकार के रूप में याद की जाती हैं उनका जन्म महाराष्ट्र के सतारा में एक छोटे से गांव नायगांव में 3 जनवरी, 1831 को हुआ. फुले का संबंध दलित परिवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अध्‍यापिका, समाज सेविका, कवि और वंचितों की आवाज उठाने वाली सावित्रीबाई ज्‍योतिराव फुले की आज 187वीं जयंती है. सावित्रीबाई महिला अधिकारों की पैरोकार के रूप में याद की जाती हैं

उनका जन्म महाराष्ट्र के सतारा में एक छोटे से गांव नायगांव में 3 जनवरी, 1831 को हुआ. फुले का संबंध दलित परिवार से था. 1840 में यानी सिर्फ 9 साल की उम्र में उनकी शादी 13 साल के ज्‍योतिराव फुले से कर दी गई. सामाजिक भेदभाव और कई रुकावटों के बावजूद उन्‍होंने अपनी शिक्षा पूरी की. उन्होंने अन्य महिलाओं को भी शिक्षित करने का बीड़ा उठाया.

बुलंदशहर हिंसा: बजरंग दल नेता योगेश राज को पुलिस ने दबोचा, काली जैकेट और जींस में आया नजर

सावित्रीबाई फुले ने अपने पति क्रांतिकारी नेता ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 विद्यालय खोले जिसमें सभी वर्ग के छात्रों को शिक्षा दी जाती थी. सभी स्‍कूल पुणे में खोले थे. पहला स्‍कूल पुणे बालिका विद्यालय सन 1848 में खोला गया.

सावित्रीबाई फुले ने छुआछूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह और विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियां के विरुद्ध भी काम किया.उन्होंने समाज से छुआछूत और असमानता मिटाने के लिए कई कविताएं भी लिखीं थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola