शीतलहर ने कंपकंपाया, रांची का पारा पांच से नीचे, सात दिन में 15 से अधिक लोगों की ठंड से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड में ठंड का कहर जारी है. हाड़ कंपाती ठंड ने जीना मुहाल कर दिया है. सात दिन में 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. शनिवार को राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान कांके […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में ठंड का कहर जारी है. हाड़ कंपाती ठंड ने जीना मुहाल कर दिया है. सात दिन में 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.
शनिवार को राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान कांके (01 डिग्री सेल्सियस) का रहा. वहीं मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने एक जनवरी तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. साथ ही कहा है कि राजधानी का न्यूनतम तापमान रात में दो से चार डिग्री सेसि और कम हो सकता है. नववर्ष का स्वागत भी कड़ाके की ठंड में होगा.
रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हजारीबाग का 03 और रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पलामू का न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेसि से घट कर 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. बोकारो का न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेसि के करीब है.
सात दिन में 15 से अधिक लोगों की ठंड से हुई मौत, कांके सबसे ठंडा : पारा एक डिग्री पहुंचा
राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम
जिला न्यूनतम अधिकतम
हजारीबाग 03.0 22.0
रामगढ़ 04.0 21.0
रांची 04.8 21.4
पलामू 04.6 22.8
बोकारो 05.0 21.0
गिरिडीह 05.0 22.0
चाईबासा 06.0 22.0
देवघर 07.0 22.0
दुमका 07.0 22.0
जमशेदपुर 07.8 23.0
पाकुड़ 09.3 23.0
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










