लंबा हो गया इंतजार भाजपा सांसद ने कहा, अयोध्या में जल्द बनना चाहिए राम मंदिर

नयी दिल्ली : भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में राम मंदिर के विषय को उठाने वाले पार्टी सांसद हरिनारायण राजभर ने बुधवार को इस बात पर फिर जोर दिया कि देश के करोड़ों लोगों की भावना को देखते हुए अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिए क्योंकि इंतजार काफी लंबा हो गया है . राजभर […]
नयी दिल्ली : भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में राम मंदिर के विषय को उठाने वाले पार्टी सांसद हरिनारायण राजभर ने बुधवार को इस बात पर फिर जोर दिया कि देश के करोड़ों लोगों की भावना को देखते हुए अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिए क्योंकि इंतजार काफी लंबा हो गया है . राजभर ने संसद भवन परिसर में कहा कि हमने संसदीय पार्टी की बैठक में राम मंदिर के विषय को उठाया था . गृह मंत्री ने धैर्य रखने की बात कही . यह सरकार की बात है . उन्होंने कहा, ‘‘ देश की भावना है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए . अयोध्या में जन्मस्थान पर राम मंदिर तो पहले से ही है, विषय वहां पर भव्य मंदिर बनाने का है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




