ePaper

कर्नाटक : डिस्टिलरी में धमाका, छह की मौत, पांच गंभीर

Updated at : 16 Dec 2018 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक : डिस्टिलरी में धमाका, छह की मौत, पांच गंभीर

बेंगलुरु : कर्नाटक के बागलकोट जिले में भाजपा के पूर्व मंत्री मुरूगेश निरानी की एक डिस्टिलरी में रविवार को हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने कहा कि यह हादसा यहां से उत्तर-पश्चिम में 510 किलोमीटर दूर स्थित मुढोक क्षेत्र के कुलाली […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक के बागलकोट जिले में भाजपा के पूर्व मंत्री मुरूगेश निरानी की एक डिस्टिलरी में रविवार को हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस ने कहा कि यह हादसा यहां से उत्तर-पश्चिम में 510 किलोमीटर दूर स्थित मुढोक क्षेत्र के कुलाली गांव में निरानी उद्योग समूह की डिस्टिलरी में दोपहर के वक्त हुआ. ऐसा लगता है कि धमाका अशुद्ध जल शोधन संयंत्र के सेफ्टी वाल्व में हुआ. पुलिस ने कहा कि छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. इस मामले की जांच चल रही है. निरानी ने पुष्टि की कि विस्फोट उनकी एक फैक्ट्री में हुआ. उन्होंने कहा, विस्फोट हमारी फैक्ट्री के परिसर के बाहर अशुद्ध जल शोधन संयंत्र में हुआ. मीथेन गैस एकत्रित होने से विस्फोट हुआ.

निरानी ने कहा, मुझे इस घटना पर बेहद अफसोस है. मैं हादसे में मारे गये लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त करता हूं. कुछ घायल हुए हैं लेकिन वे संभवत: खतरे से बाहर हैं. धमाका इतना तेज था कि तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गयी. फैक्ट्री में करीब एक हजार मजदूर काम करते हैं. हादसे वाली जगह पर एक दर्जन के करीब मजदूर मौजूद थे. फायर ब्रिगेड और बचाव टीम मौके पर पहुंच गयी है. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी जतायी जा रही है. स्थानीय अधिकारी भी मौके पर हालात का मुआयना कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola