सुहाग की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नयी दिल्ली : नवनियुक्त सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग की नियुक्ति को लेफ्टिनेंट जनरल रवि दास्ताने ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. दास्ताने की याचिका पर जुलाई के दूसरे सप्ताह में सुनवाई होगी. रवि दास्ताने ने इससे पहले भी सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुके हैं. ज्ञातव्य […]
नयी दिल्ली : नवनियुक्त सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग की नियुक्ति को लेफ्टिनेंट जनरल रवि दास्ताने ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. दास्ताने की याचिका पर जुलाई के दूसरे सप्ताह में सुनवाई होगी. रवि दास्ताने ने इससे पहले भी सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुके हैं.

ज्ञातव्य है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने एक बार सुहाग की प्रमोशन बैन कर दी थी, जिसे उनके बाद सेना प्रमुख बनने वाले जनरल बिक्रम सिंह ने हटा दिया था और उन्हें पदोन्नति दे दी थी.
उस वक्त रवि दास्ताने ने उस पद के लिए खुद को योग्य बताते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.
इस मामले में जनरल वीके सिंह की कार्रवाई को रक्षा मंत्रालय ने गलत बता दिया था, जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर काफी विवाद हो गया था, क्योंकि वर्तमान में वीके सिंह केंद्र सरकार में मंत्री हैं.
जनरल सुहाग 31 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण करेंगे. उनकी नियुक्ति यूपीए-2 की सरकार ने की थी और वर्तमान सरकार में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी उनकी नियुक्ति को सही ठहराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




