भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, कांग्रेस झूठ का एटीएम है, भाजपा विकास का एटीएम

जोधपुर/बालोतरा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ का एटीएम है और भाजपा विकास का. इससे पहले जोधपुर में उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी को देश में दूरबीन से देखकर ढूंढ़ना पड़ रहा है, उस पार्टी […]
जोधपुर/बालोतरा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ का एटीएम है और भाजपा विकास का. इससे पहले जोधपुर में उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी को देश में दूरबीन से देखकर ढूंढ़ना पड़ रहा है, उस पार्टी की सरकार राजस्थान में बनेगी ऐसा सपना वे देख रहे हैं.
सर्जिकल स्ट्राइक को उत्तर प्रदेश के चुनाव से जोड़कर राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण कर रहें है। देश के शहीदों का अपमान करने पर राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए : श्री अमित शाह #भाजपा_फिर_से
— BJP (@BJP4India) December 1, 2018
अमित शाह ने कहा कि जिस पार्टी को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है, वह चुनाव कैसे जीतेगी. आज राजस्थान में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक संपत्ति बना दिया गया है, इस बात पर जवाबी हमला करते हुए शाह ने कहा कि ऐसा कहकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं राहुल.
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा पति के साथ कोर्ट में हुई पेश, दोनों को भेजा गया जेल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




