ePaper

VIDEO राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, लड़कियों को पूरी शिक्षा मुफ्त देने का वादा

Updated at : 29 Nov 2018 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, लड़कियों को पूरी शिक्षा मुफ्त देने का वादा

जयपुर : राजस्थान चुनाव के पहले कांग्रेस ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लड़कियां जब तक पढ़ना चाहेंगी तब उन्हें मुफ्त शिक्षा देने का काम हमारी सरकार करेगी. हम बुज़ुर्ग किसानों को पेंशन देने का काम भी करेंगे. पायलट ने कहा […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान चुनाव के पहले कांग्रेस ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लड़कियां जब तक पढ़ना चाहेंगी तब उन्हें मुफ्त शिक्षा देने का काम हमारी सरकार करेगी. हम बुज़ुर्ग किसानों को पेंशन देने का काम भी करेंगे. पायलट ने कहा कि यदि सूबे में हमारी सरकार आती है तो महिलाओं के लिए आइटीआइ और पॉलिटेक्निक खोले जाएंगे. आपको बता दें कि प्रदेश में 7 दिसंबर को मतदान डाले जायेंगे.

पायलट ने कहा कि यह जन घोषणापत्र कोई दस्तावेज नहीं, हमारी प्रतिबद्धता है. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार से किसी टकराव की आशंका नहीं होगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा जारी घोषणापत्र में बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये तक का मासिक भत्ता देने का वादा किया.

राजस्थान में कांग्रेस ने घोषणापत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है. यदि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह ‘स्वास्थ्य के अधिकार’ का प्रावधान करेगी. वह सरकार बनने पर पत्रकार सुरक्षा कानून लाएगी.

देखें कांग्रेस का पूरा घोषणा पत्र

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola