ePaper

कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की पत्नी को भरोसा, वसुंधरा राजे चुनाव हारेंगी

Updated at : 24 Nov 2018 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की पत्नी को भरोसा, वसुंधरा राजे चुनाव हारेंगी

कोटा : राजस्थान में झालरापाटन विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का कहना है कि झालरापाटन सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि मानवेंद्र सिंह ही वहां से जीत हासिल करेंगे. वह अपने पति के […]

विज्ञापन


कोटा :
राजस्थान में झालरापाटन विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का कहना है कि झालरापाटन सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि मानवेंद्र सिंह ही वहां से जीत हासिल करेंगे. वह अपने पति के साथ उस विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान चला रही हैं.

वसुंधरा राजे पिछले तीन बार से झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. चित्रा सिंह ने कहा कि वह हर दरवाजे पर जा रही हैं और महिलाओं से मिल रही हैं, जिनसे वह मानवेंद्र सिंह के पक्ष में वोट डालकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी को जाहिर करने की अपील कर रही हैं. मानवेंद्र सिंह भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह के पुत्र हैं. उन्होंने कहा कि झालावाड़ जिले के झालरापाटन में संघर्ष काफी कड़ा होगा , लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि उनके पति इस सीट पर जीत हासिल करेंगे क्योंकि उनका मानना है कि लोग "मां और बेटा" (राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह) के खिलाफ क्रोध से भरे हुए हैं.

चित्रा सिंह ने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि क्षेत्र की भूमि काफी उपजाऊ है और यह स्थान उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल है, लेकिन ना ही किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम मिला है और न ही उद्योग स्थापित किए गए. उन्होंने दावा किया कि पूरे क्षेत्र को उपेक्षित छोड़ दिया गया है और कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आयी, तो वे उद्योग स्थापित कर और कृषि उद्योग को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे.

चित्रा ने कहा, ‘‘पांच दिन पहले जब हम यहां पहली बार आए थे, तब हम भी एक नया चेहरा थे, लेकिन लोग हमारा बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहे हैं.’ मानवेंद्र सिंह हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये थे. उन्होंने कहा कि लोग राजे के खिलाफ अपने गुस्से को वोट में तब्दील करें. मानवेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘मुझे प्रचार अभियान के दौरान लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. वे राज्य सरकार के खिलाफ काफी गुस्से में हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola