फेसबुक के जरिये युवाओं को फंसाकर आतंकी बनाने वाली महिला आतंकवादी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2018 4:44 PM
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में एक अनोखे मामले में सुरक्षा बलों ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक के जरिए से युवाओं को आतंकवाद में खासकर जैश-ए-मुहम्मद में शामिल होने के लिए उकसाती थी. अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस महिला की पहचान उत्तर कश्मीर के […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में एक अनोखे मामले में सुरक्षा बलों ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक के जरिए से युवाओं को आतंकवाद में खासकर जैश-ए-मुहम्मद में शामिल होने के लिए उकसाती थी.
अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस महिला की पहचान उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा इलाके के संबल क्षेत्र की शाजिया के रूप में की गई है.
खुफिया एजेंसियों ने उसके फेसबुक खाते पर नजर बनाए रखी थी जिसके जरिए वह युवाओं को जेहाद में शामिल होने और हथियार उठाने के लिए उकसाती थी.
पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि उसने कुछ शस्त्र और गोलाबारूद अनंतनाग से आये दो युवाओं को सौंपे. इनमें से एक को पकड़ लिया गया है. दो बच्चों की मां, तीस साल की शाजिया पिछले कुछ समय से एजेंसियों के रडार पर थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










