ePaper

अफरीदी के बयान पर बोले राजनाथ सिंह, ठीक ही कहा, ''कश्‍मीर भारत का था, है और रहेगा''

Updated at : 15 Nov 2018 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
अफरीदी के बयान पर बोले राजनाथ सिंह, ठीक ही कहा, ''कश्‍मीर भारत का था, है और रहेगा''

नयी दिल्‍ली : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा बात तो ठीक कहा उन्‍होंने. वो पाकिस्‍तान नहीं संभाल पा रहे हैं. कश्‍मीर क्‍या संभाल पाएंगे. कश्‍मीर भारत का पार्ट था, है और रहेगा. गौरतलब हो कि शाहीद अफरीदी ने कहा था, पाकिस्तान के कब्जे वाले […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा बात तो ठीक कहा उन्‍होंने. वो पाकिस्‍तान नहीं संभाल पा रहे हैं. कश्‍मीर क्‍या संभाल पाएंगे. कश्‍मीर भारत का पार्ट था, है और रहेगा.

गौरतलब हो कि शाहीद अफरीदी ने कहा था, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद’ कर देना चाहिए और पाकिस्‍तान को यह क्षेत्र नहीं चाहिए, क्योंकि वह अपने ही चार प्रांतों को नहीं संभाल पा रहा है.

लंदन में छात्रों को संबोधित करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अफरीदी कहते सुने जा सकते हैं कि पाकिस्तान की कश्मीर में दिलचस्पी नहीं है और उनका मुल्क इसे भारत को देने के खिलाफ है, इसलिए क्षेत्र को आजादी दे दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा, मैं कहता हूं कि पाकिस्तान कश्मीर नहीं चाहता है. इसे भारत को भी मत दो। कश्मीर को आजाद कर दो. कम से कम इंसानियत तो बची रहेगी. लोगों को मरने नहीं दें. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए. यह अपने चार प्रांतों को ही नहीं संभाल पा रहा है. सबसे बड़ी चीज है इंसानियत. लोग वहां पर मर रहे हैं जो दुखद है.

किसी भी समुदाय में किसी की भी मौत होती है तो वह दुखद है. अफरीदी की टिप्पणी के लिए उनकी सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तीखी आलोचना की गई है. उनकी टिप्पणी कश्मीर पर पाकिस्तान की आधिकारिक नीति से अलग है. बाद में क्रिकेटर ने सफाई दी कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से परे पेश किया गया है.

उन्होंने कहा, भारतीय मीडिया मेरी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश कर रहा है. मैं अपने देश को लेकर भावुक हूं और कश्मीरियों के संघर्षों को बहुत महत्व देता हूं. इंसानियत बची रहनी चाहिए और उन्हें उनका हक मिलना चाहिए.

अफरीदी ने कहा, मेरी क्लिप अधूरी है और संदर्भ से परे है. मैंने जो पहले कहा था, वो गायब है. कश्मीर एक अनसुलझा विवाद है… इसका हल संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत होना चाहिए. मैं हर पाकिस्तानी के साथ कश्मीर की आजादी के संघर्ष का समर्थन करता हूं. कश्मीर पाकिस्तान का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola