आज का इतिहास : देश के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन, बाल दिवस आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2018 10:40 AM
नयी दिल्ली : आज की तारीख इतिहास में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. उनकी मृत्यु के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा. 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था […]
नयी दिल्ली : आज की तारीख इतिहास में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. उनकी मृत्यु के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा. 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे. भारत में वर्ष 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात् 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया. कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं. आज की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :
1889 : स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म.
1922 : ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरुआत की.
1935 : आधुनिक जाॅर्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म. उन्होंने 1953 से 1999 तक जाॅर्डन पर शासन किया.
1948 : प्रिंस चार्ल्स का जन्म. वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं.
1969 : अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा.
1973 : महारानी एलिजाबेथ की एकमात्र पुत्री राजकुमारी ऐन ने फौज में लेफ्टिनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया. यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का पहला अवसर था.
1991 : अमेरिका ने लॉकरबी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की.
2006 : भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जतायी.
2008 : मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










