Hajipur News: मजदूरी करने चेन्नई जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: मजदूरी करने चेन्नई जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Hajipur News: देसरी के फटिकवारा गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जानिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Hajipur News: (मनोहर कुमार) वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फटिकवारा गांव निवासी एक मजदूर की चेन्नई में ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान महेंद्र मांझी के 40 वर्षीय पुत्र शिव कुमार मांझी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम पसर गया. रिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना मंगलवार की रात चेन्नई स्टेशन के पास हुई बताई जा रही है.


साथियों के साथ चेन्नई जा रहे थे शिव कुमार

मृतक के पुत्र अविनाश कुमार ने बताया कि उनके पिता पिछले तीन वर्षों से चेन्नई में प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे. वह शनिवार को गांव के छह-सात अन्य लोगों के साथ दोबारा काम पर लौटने के लिए चेन्नई रवाना हुए थे.

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात चेन्नई स्टेशन के समीप अचानक ट्रेन से गिर जाने के कारण शिव कुमार मांझी गंभीर हादसे का शिकार हो गए. ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर कई हिस्सों में कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.


साथ जा रहे लोगों ने दी हादसे की सूचना

घटना की जानकारी शिव कुमार मांझी के साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने फोन पर परिजनों को दी. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, गांव में भी शोक का माहौल है.

बताया गया है कि शिव कुमार मांझी अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे.परिवार में एक बहन है. मृतक अपने पीछे एक पुत्र और तीन छोटी पुत्रियों को छोड़ गए हैं. बच्चों की कम उम्र को देखते हुए परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है.


जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख

घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन