ePaper

2018 की पहली छमाही में भारत पर इन देशों से हुए 4.36 लाख साइबर हमले, जानें पूरी खबर

Updated at : 11 Nov 2018 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
2018 की पहली छमाही में भारत पर इन देशों से हुए 4.36 लाख साइबर हमले, जानें पूरी खबर

नयी दिल्ली : साइबर सुरक्षा कंपनी एफ-सिक्योर के मुताबिक भारत पर 2018 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा साइबर हमले हुए है. यह हमले रूस, अमेरिका, चीन और नीदरलैंड जैसे देशों की ओर से झेलने पड़े हैं. जनवरी-जून 2018 में इस तरह की 4.36 लाख से ज्यादा घटनाएं हुईं. वहीं इस अवधि में भारत की […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : साइबर सुरक्षा कंपनी एफ-सिक्योर के मुताबिक भारत पर 2018 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा साइबर हमले हुए है. यह हमले रूस, अमेरिका, चीन और नीदरलैंड जैसे देशों की ओर से झेलने पड़े हैं. जनवरी-जून 2018 में इस तरह की 4.36 लाख से ज्यादा घटनाएं हुईं. वहीं इस अवधि में भारत की ओर किए गए साइबर हमले झेलने वाले शीर्ष पांच देश ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, ब्रिटेन, जापान और यूक्रेन हैं.
इन देशों पर भारत से कुल 35,563 साइबर हमले किए गए. एफ-सिक्योर की रपट के अनुसार उसने यह आंकड़े ‘हनीपॉट्स’ से जुटाए हैं.कंपनी का कहना है कि उसने दुनियाभर में ऐसे 41 से ज्यादा ‘हनीपॉट्स’ लगाए हैं जो साइबर अपराधियों पर ‘बगुले’ की तरह ध्यान लगाकर नजर रखते हैं. साथ ही यह नवीनतम मालवेयर के नमूने और नई हैकिंग तकनीकों के आंकड़े भी जुटाते हैं. ‘हनीपॉट्स’ मूल रूप में प्रलोभन देने वाले सर्वर की तरह काम करते हैं, जो किसी कारोबार के सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे का अनुकरण करते हैं.
यह हमला करने वालों के लिए होते हैं. यह वास्तविक कंपनियों के सर्वर की तरह दिखते हैं जो आमतौर पर कमजोर होते हैं. एफ-सिक्योर के अनुसार इस तरीके से हमले के तरीकों को करीब से जानने में मदद मिलती है. साथ ही हमलावरों ने सबसे ज्यादा किस को लक्ष्य बनाया, स्रोत क्या रहा, कितनी बार हमला किया और इसके तरीके, तकनीक और प्रक्रिया क्या रही, यह सब जानने में भी मदद मिलती है.
रपट में कहा गया है कि भारत में सबसे ज्यादा साइबर हमले करने वाले पांच प्रमुख देशों में रूस शीर्ष पर रहा. रूस से भारत में 2,55,589 साइबर हमले, अमेरिका से 1,03,458 हमले, चीन से 42,544 हमले, नीदरलैंड से 19,169 हमले और जर्मनी से 15,330 हमले यानी कुल 4,36,090 साइबर हमले हुए. वहीं भारत से ऑस्ट्रिया में 12,540 साइबर हमले, नीदरलैंड में 9,267 हमले, ब्रिटेन में 6,347 हमले, जापान में 4,701 हमले और यूक्रेन में 3,708 हमले किए गए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola