भाजपा का ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार” कार्यक्रम शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जयपुर : विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की अपनी कोशिशों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ कार्यक्रम शनिवार को शुरू किया. सांसद रामचरण बोहरा ने संवाददाताओं को बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर पार्टी की योजनाओं और नीतियों की चर्चा […]
विज्ञापन
जयपुर : विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की अपनी कोशिशों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ कार्यक्रम शनिवार को शुरू किया. सांसद रामचरण बोहरा ने संवाददाताओं को बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर पार्टी की योजनाओं और नीतियों की चर्चा करके घर पर पार्टी का झंडा और स्टीकर लगा रहे हैं. पार्टी ने अपने इस अभियान को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्टर भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा दो नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही.
इस पूरे महीने कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी लोगों के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे. उन्होंने बताया कि आठ से 11 नवंबर तक नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम क्षेत्रों में ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ आयोजित किए जा रहे हैं. इन सम्मेलन के माध्यम से देश हित में 100 प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया जाएगा. इससे पहले पार्टी ने दो से चार नवंबर तक ‘बूथ महासंपर्क अभियान’ व पांच से आठ नवंबर तक ‘कार्यकर्ता परिवार मिलन’ आयोजित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










