बूंदा-बांदी और तेज हवाओं उत्तर भारत के लोगों को दिलायी गर्मी से राहत

Updated at : 14 Jun 2014 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
बूंदा-बांदी और तेज हवाओं उत्तर भारत के लोगों को दिलायी गर्मी से राहत

नयी दिल्ली : उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान के कारण पारा नीचे गिरने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई. राजधानी में रात भर हुई बूंदा-बांदी के बाद दिल्लीवालों की आंखें आज सुहानी सुबह में खुलीं. पिछले सप्ताह जहां पारा 45 डिग्री से उपर ही चढा रहा वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान के कारण पारा नीचे गिरने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई. राजधानी में रात भर हुई बूंदा-बांदी के बाद दिल्लीवालों की आंखें आज सुहानी सुबह में खुलीं. पिछले सप्ताह जहां पारा 45 डिग्री से उपर ही चढा रहा वह आज नीचे उतर कर 36.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया.

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह साढे आठ बजे से पहले पिछले चौबीस घंटों में राजधानी में करीब 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी जबकि आज सुबह से शाम साढे पांच बजे के बीच 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनउ समेत कुछ हिस्सों में कल शाम से चली आंधी-अंधड के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन राज्य के अनेक मंडलों में तपिश जारी रही.

मौसम विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश तथा गरज के साथ छींटे पडे। इस अवधि में अलीगढ में तीन सेंटीमीटर, कानपुर में दो तथा डलमउ में एक सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी. आंधी और बारिश से पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के इलाहाबाद वाराणसी, कानपुर, फैजाबाद, लखनउ, झांसी तथा आगरा में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी लेकिन इनमें भी फैजाबाद, इलाहाबाद, कानपुर तथा झांसी मंडलों में गिरावट के बावजूद तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा.

इस अवधि में उरई राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा राज्य में कुछ जगहों पर आंधी चलने की सम्भावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola