दागी नेताओं को चुनाव लड़ने से आजीवन प्रतिबंधित करने के लिए चार दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने वृहस्पतिवार को कहा कि वह उस याचिका पर विचार करेगा जिसमें यह मांग की गयी है कि आपराधिक मामलों में दोषी करार दिये जाने वाले नेताओं के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाये. एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर है. […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने वृहस्पतिवार को कहा कि वह उस याचिका पर विचार करेगा जिसमें यह मांग की गयी है कि आपराधिक मामलों में दोषी करार दिये जाने वाले नेताओं के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाये. एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह अपनी मांग से न भटकें.
याचिका में कहा गया है कि जब एक सरकारी कर्मचारी/अधिकारी की नौकरी सजा के बाद उम्रभर के लिए खत्म हो जाती है तो फिर नेताओं को इतनी कम सजा क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने दागी नेताओं के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा है कि वह इस मामले पर 4 दिसंबर को सुनवाई करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




