छह नवंबर तक निबटा लें बैंक से जुड़े सभी काम, सात नवंबर से लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दीपावली से लेकर लगातार पांच दिन तक बैंक बंद रहेंगे. इसको देखते हुए बैंक से जुड़े अपने सभी काम छह नवंबर तक निबटा लें. बैंकों में लगातार पांच दिनों की छुट्टी होने से आपको दिवाली के दौरान नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है. त्योहार के दौरान बैंक सात से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दीपावली से लेकर लगातार पांच दिन तक बैंक बंद रहेंगे. इसको देखते हुए बैंक से जुड़े अपने सभी काम छह नवंबर तक निबटा लें. बैंकों में लगातार पांच दिनों की छुट्टी होने से आपको दिवाली के दौरान नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है.
त्योहार के दौरान बैंक सात से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे. सात नवंबर को दीपावली की छुट्टी है. आठ को प्रतिपदा और नौ को भाई दूज की छुट्टी रहेगी. महीने के दूसरे शनिवार व रविवार को नियमित अवकाश रहता है. इसलिए 10 को शनिवार व 11 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










