राहुल गांधी ने उज्जैन में महाकाल का आशीर्वाद लेकर किया चुनाव अभियान का आगाज

Updated at : 29 Oct 2018 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने उज्जैन में महाकाल का आशीर्वाद लेकर किया चुनाव अभियान का आगाज

उज्जैन : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कुंभ मेले में भ्रष्टाचार पर सीबीआई जांच हो सकता है तो आखिर सीबीआई डायरेक्टर को हटाये जाने की सीबीआई जांच क्यों नहीं होनी चाहिए? आज सुबह राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन […]

विज्ञापन


उज्जैन :
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कुंभ मेले में भ्रष्टाचार पर सीबीआई जांच हो सकता है तो आखिर सीबीआई डायरेक्टर को हटाये जाने की सीबीआई जांच क्यों नहीं होनी चाहिए?

आज सुबह राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन किये और यहां पूजा अर्चना की. उसके बाद उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी की साफ-सफाई पर चार सौ करोड़ खर्च किये गये लेकिन नदी के पानी की स्थिति ऐसी है कि कोई मंत्री अगर इसे पी ले तो वह बीमार हो जायेगा.राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो-दिवसीय दौरे पर हैं उन्होंने यहां से चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola