सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या से संबंधित याचिकाओं पर होगी सुनवाई
Updated at : 29 Oct 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट अयोध्या की राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि को तीन भागों में बांटने वाले 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई कर सकता है. सीजेआई रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल व जस्टिस केएम जोसफ की पीठ इस मामले में दायर अपीलों व सुनवाई […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट अयोध्या की राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि को तीन भागों में बांटने वाले 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई कर सकता है.
सीजेआई रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल व जस्टिस केएम जोसफ की पीठ इस मामले में दायर अपीलों व सुनवाई करेगी. शीर्ष अदालत ने 27 सितंबर को 1994 के अपने उस फैसले पर पुनर्विचार के मुद्दे को पांच जजों वाली संविधान पीठ को सौंपने से इन्कार कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि मस्जिद इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




